संवाददाता रवि कुमार
मलवा/फतेहपुर- पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के दृष्टिगत थाना मलाव पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर चोरी के पंजीकृत अभियोग का सफल अनावरण करते हुये आज दिनांक 17.11.2025 को घटना में संलिप्त अभियुक्त श्रीकेशन पुत्र पाराग निवासी ग्राम मदारीपुर मजरे सराय खरगू थाना मलवा जनपद फतेहपुर उम्र करीब 27 वर्ष को चोरी के समान के साथ किया गया गिरफ्तार । गिरफ्तारी व बरमादगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुये गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।
अनावरित घटना
1. दिनांक 23.09.2025 को श्री सुरेश कुमार वर्मा प्रधानाध्यक प्रा0वि0 हसनापुर सानी मलवां थाना मलवां जनपद फतेहपुर द्वार गयी तहरीरी सूचना बाबत अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 22.09.2025 को प्राथमिक विद्यालय हसनापुर सानी तेलियानी का ताला तोड़कर अज्ञात चोरो द्वारा स्कूल से सामान चोरी कर लिये जाने के सम्बन्ध पंजीकृत मु0अ0सं0 252/2025 धारा- 305(a)/331(4) बीएनएस बाबत अज्ञात ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः—
श्रीकेशन पुत्र पाराग निवासी ग्राम मदारीपुर मजरे सराय खरगू थाना मलवा जनपद फतेहपुर उम्र करीब 27 वर्ष ।
बरामदगी का विवरणः-
1- एक अदद गैस सिलेंडर
2- 05 अदद स्टील की गोल थाली
3- 02 अदद स्टील के जग
गिरफ्तारी करने वाली टीम—
1. उ0नि0 हरिश्चन्द्र शुक्ल
2. उ0नि0 दिवाकर बिन्द
3. हे0का0 मनोज त्रिपाठी
4. का0 अमित कुमार

