पूरनपुर प्रेस क्लब ने दोपहिया- चार पहिया वाहनों पर अनधिकृत रूप से लिखो प्रेस के खिलाफ किया विरोध, सीओ को सौपे ज्ञापन
इस्लामुद्दीन अंसारी ब्यूरो चीफ पीलीभीत
पूरनपुर । पूरनपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को पुलिस अधीक्षक के संबोधित ज्ञापन सौपा और अनाधिकृत रूप से दो पहिया, चार पहिया वाहनों पर प्रेस लिखा लोगों के खिलाफ यातायात माह के अंतर्गत कार्यवाही करने की मांग की । जिस पर सीओ ने अपने सर्किल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों के माध्यम से अभियान चलाकर कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया है।
बुधवार को प्रेस क्लब के अध्यक्ष योगेश वर्मा के नेतृत्व में सभी पत्रकार साथी उनके कार्यालय पर एकत्र हुए और वहां से जुलूस की शक्ल में पुलिस क्षेत्र अधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक के संबोधित दिया।दिये ज्ञापन देने के दौरान अध्यक्ष ने ज्ञापन पढ़करकर पुलिस उपाधीक्षक डॉक्टर प्रतीक दहिया से कहा कि क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से प्रिंटिंग प्रेस ,प्रेस लगने वाले, मछली बेचने वाले, खनन माफिया, लकड़ी माफिया आदि लोग अपने दो पहिया चार पहिया वाहनों पर अनाधिकृत रूप से प्रेस लिखा है घूम रहे हैं और ऐसे लोग भी हैं जो घटना को अंजाम देकर प्रेस का नाम बदनाम कर रहे हैं, उनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने की मांग की है जिससे की पत्रकारिता जगत को धूमिल करने वालों के खिलाफ इस यातायात महा के अंतर्गत सभी प्रेस लिखे वाहनों की जांच कर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही। इस दौरान पुलिस क्षेत्र अधिकारी ने अपने थाना क्षेत्र में इस अभियान को जल्द ही लागू करने के लिए आश्वासन दिया और उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारिता क्षेत्र में यह भी मानक होना चाहिए कि किसकी कितनी योग्यता है। इस दौरान मुख्य रूप से प्रेस क्लब के संरक्षक इबादत नूर खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैदर खान, महामंत्री संदीप शर्मा ,उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा,एसके भास्कर, ब्रह्मपाल यादव, रामगोपाल कुशवाहा, इस्लामुद्दीन ,अमित पाल, जीशान, जसवंत सिंह ,अमित सिंह, अमित पाल ,इस्लामुद्दीन, नफीस , ब्रह्मपाल यादव, गुरु प्रसाद ,अजय पांडे, जसवंत, सर्वेश कुमार, रईस खान उर्फ अजीम आदि लोग मौजूद रहे।
