नीरज वर्मा सदर बहराइच तहसील संवाददाता की विशेष रिपोर्ट
उप कृषि निदेशक बहराइच श्री विनय कुमार वर्मा ने बताया कि आज दिनांक 20 नवम्बर 2025 को जिलाधिकारी महोदय बहराइच की अध्यक्षता में कृषि यंत्रीकरण योजनान्तर्गत गठित जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष वर्ष 2025-26 में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइनजेशन योजना एवं प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेन्ट आफ क्राप रेजीड्यू (सीआरएम) योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 में अनुदान पर यन्त्र क्रय करने हेतु दिनांक 29-06-2025 से 12-07-2025 एवं 15 अक्टूबर 2025 से 29 अक्टूबर 2025 के मध्य आनलाइन बुकिंग करने वाले लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से विकास भवन सभागार बहराइच में आयोजित किया गया। उप निदेशक कृषि ने बताया कि एसएमएएम योजनान्तर्गत 22 लक्ष्य के सापेक्ष 225 किसानों ने विभिन्न प्रकार के कृषि यन्त्रों की बुकिंग के अन्तर्गत 22 किसानों का ई-लॉटरी के माध्यम से विभिन्न कृषि यन्त्रों के लाभार्थियों का चयन किया गया। इसी प्रकार इन सीटू योजनान्तर्गत 03 लक्ष्य के सापेक्ष 30 बुकिंग की गयी जिसके सापेक्ष 02 किसानों का चयन किया गया। पोर्टल पर तकनीकी समस्या के कारण इन-सीटू कृषि यन्त्र के अन्तर्गत 01 यन्त्र की ई-लॉटरी नहीं हो पाई। जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी ने चयनित किसानों को बधाई देते हुए कहा कि अतिशीघ्र कृषि यन्त्र का क्रय कर दर्शन 2.0 पोर्टल पर बिल सत्यापन हेतु अपलोड करना सुनिश्चित करे जिससे कृषि विभाग द्वारा अनुदान आपके खाते में एस.एन.ए. स्पर्श पोर्टल के माध्यम से कृषि निदेशालय लखनऊ से प्रेषित किया जा सके। विकास भवन सभागार बहराइच में आयोजित ई लॉटरी में विकास खण्ड मिहिंपुरवा के श्रवण कुमार, शारदा, कैसरगंज की राजवन्ती, शिवपुर के साहबदीन, हुजूरपुर की सत्यावती, तेजवापुर के कलीमुलहक, रिसिया के हंसराज, रिसिया के सियाराम, फखरपुर के अभयराज सिंह, नवाबगंज के ननका एव पयागपुर के राम कुमार वर्मा का कस्टम हायरिंग सेन्टर के लिये चयन किया गया। इसी प्रकार चित्तौरा के राम कुमार पाण्डेय का हाईटेक हब रू0 1.00 करोड़ की परियोजना पर 40 प्रतिशत /40 लाख अनुदान का कस्टम हायरिंग सेन्टर के लिये चयन हुआ है। श्रीमती सरिता शुक्ला स्ट्रारीपर के लिये चयन किया गया है।
उप कृषि निदेशक बहराइच ने चयनित किसानों को अविलम्ब कृषि यन्त्रों का क्रय कर पोर्टल पर अपलोड करने को कहा, जिससे अतिशीघ्र सत्यापन के बाद अनुदान की धनराशि प्रेषित किया जा सके। उप निदेशक कृषि श्री विनय कुमार वर्मा ने चयनित किसानो से कहा कि कृषि यंत्र क्रय से पूर्व मूल्य का 50 प्रतिशत धनराशि विक्रेता के खाते में स्वयं के बैंक खाते से ट्रान्सफर किया जाये तथा सत्यापन के समय विक्रेता के खाते में प्रेषित धनराशि का साक्ष्य संलग्न किया जाए। इस अवसर पर समिति के सदस्य जिला गन्ना अधिकारी श्री आनन्द शुक्ला, जिला उद्यान अधिकारी श्री दिनेश चौधरी, एलडीएम श्री जितेन्द्र कुमार मसंद, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री योगेश यादव, कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा० शैलेन्द्र सिंह, प्रगतिशील सदस्य कृषक श्री राम प्रवेश मौर्या, श्री लालता प्रसाद गुप्ता, श्रीमती माया देवी, श्री अमित सिंह, श्री निरंजन वर्मा, अम्बिका प्रसाद वर्मा सहित समस्त अधिकारी/पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे

