कुछ प्रेम कहानियां बेहद…, स्मृति ईरानी ने क्योंकि सास भी... फेम अश्लेषा सावंत-संदीप बसवाना को दी शादी की बधाई
टीवी इंडस्ट्री से एक खुशखबरी सामने आई है। मशहूर टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत और एक्टर संदीप बसवाना ने शादी कर ली है। दोनों ने 16 नवंबर को वृंदावन में सादगी से विवाह किया और सात फेरे लेकर अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दिया।
इस खास मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और उसी शो की लीड एक्ट्रेस रह चुकीं स्मृति ईरानी ने भी नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विशेष पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि कुछ प्रेम कहानियां बेहद खूबसूरत होती हैं, और अश्लेषा-संदीप का रिश्ता भी उसी तरह दिल छू लेने वाला है।
अश्लेषा और संदीप लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे और लंबे रिलेशनशिप के बाद उन्होंने विवाह का निर्णय लिया। टीवी जगत के साथी कलाकार और फैंस दोनों ही सोशल मीडिया पर इस कपल को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।
