गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत भाजपा नेताओं ने किया बूथों का भ्रमण
बांदा। गहन मतदाता पुनिरक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री कल्लू सिंह राजपूत के नेतृत्व में बांदा सदर के नगर मंडल दक्षिणी के विभिन्न शक्ति केन्द्रों का भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान शक्ति केन्द्र खाई पार, निम्नीपार, दीनदयाल नगर, खुटला, कैलाशपुरी, कटरा पूर्वी, बाकरगंज, बन्योटा, बसंत नगर एवं कुशवाहा नगर के बूथों पर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण की स्थिति का निरीक्षण किया गया।
सभी शक्ति केन्द्रों और बूथों पर शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रवासी एवं बीएलए-2 अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए स्थानीय लोगों को SIR अभियान के बारे में जागरूक करते दिखाई दिए।
जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज हो, इसके लिए अधिक से अधिक जन-संपर्क किया जाए।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश गुप्ता रज्जन, लखन सिंह राजपूत तथा विधानसभा संयोजक अमित सेठ भोलू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

