सिसवा बाज़ार: एचडीएफसी बैंक द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
महाराजगंज। सिसवा बाज़ार में एचडीएफसी बैंक की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ बैंक मैनेजर नवीन सिंह के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि समाज में रक्त की उपलब्धता को लेकर लोगों को अक्सर परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसी उद्देश्य से बैंक द्वारा पाँच स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाने की योजना बनाई गई है।
नवीन सिंह ने कहा कि रक्तदान न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाता है, बल्कि इससे दाता के शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण भी होता है। साथ ही, HDFC बैंक सिसवा बाजार के मैनेजर उत्तम त्रिपाठी ने भी रक्तदान के कई स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताया।
शिविर में जिला अस्पताल महाराजगंज के लैब तकनीशियन द्वारा रक्त जाँच और रक्त संग्रह का कार्य सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में सहायक भुनेश्वर भट्ट सहित बैंक स्टाफ व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: आलोक मिश्रा, अब तक टीवी चैनल

