रैपुरा पुलिस ने इंटर कॉलेज में यातायात व साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
चित्रकूट। अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह के निर्देशन में थाना रैपुरा पुलिस टीम द्वारा शनिवार, 24 नवंबर 2025 को महात्मा ज्योतिराव फुले इंटर कॉलेज, रामनगर में यातायात माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियों पर जोर देते हुए हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने, नशे में वाहन न चलाने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने जैसी बातें विस्तार से समझाईं।
प्रभारी अधिकारी ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार व समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में मिशन शक्ति, साइबर क्राइम व ऑनलाइन फ्रॉड्स के बढ़ते मामलों पर भी जागरूकता दी गई। पुलिस द्वारा शासन-प्रशासन की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं तथा आवश्यक व आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई।
विनोद उपाध्याय
व्यूरो चित्रकूट, अब तक टीवी न्यूज़ / अब तक न्याय

