राया: ट्रेलर ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, जनहानि नहीं
थाना राया क्षेत्र के जयपुर–बरेली हाईवे पर गांव बिंदा की नगरिया के पास शनिवार सुबह एक ट्रेलर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा देखकर राहगीर और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार ट्रेलर अनूपशहर से गिट्टी लेकर भरतपुर (राजस्थान) जा रहा था। रास्ते में चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिसके चलते ट्रक का नियंत्रण बिगड़ गया और वह हाईवे किनारे पलट गया।
गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रेलर को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

