पूर्व माध्यमिक विद्यालय खैरट नगला राधा में डीएम के आदेशों की खुलेआम अवहेलना का आरोप
रिपोर्ट – सोनू पाठक
पूर्व माध्यमिक विद्यालय खैरट नगला राधा में शिक्षकों द्वारा डीएम के आदेशों का खुलेआम उल्लंघन किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार विद्यालय में बिना किसी विभागीय अनुमति या अवकाश के, शिक्षिका मोनिका वर्मा और शिक्षक इंद्रेश तिवारी अपनी मनमानी करते दिखाई दे रहे हैं।
आरोप है कि शिक्षक इंद्रेश तिवारी, जिन्हें विद्यालय में BLO (ब्लू कार्ड/डाटा वर्क) की जिम्मेदारी दी गई है, वे अपना निर्धारित दायित्व छोड़कर अन्य गतिविधियों में व्यस्त रहते हैं। वहीं शिक्षिका मोनिका वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने 300 रुपये प्रति बच्चा लेकर विद्यार्थियों को पिकनिक पर भेज दिया, जबकि इसके लिए न तो कोई विभागीय आदेश जारी हुआ था और न ही किसी प्रकार की आधिकारिक छुट्टी घोषित की गई थी।
ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि इस तरह प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है। अब देखना यह होगा कि डीएम तथा शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं या फिर शिक्षकों की मनमानी इसी तरह जारी रहेगी।

