कायमगंज विधानसभा | 23 नवम्बर 2025
समाजवादी पार्टी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R) के तहत ब्लॉक कायमगंज व नगर क्षेत्र में सहायता केंद्र का उद्घाटन आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कायमगंज विधानसभा के प्रहरी, पूर्व मंत्री और पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर ने किया। इस अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य, तथा विभिन्न सेक्टरों, जोन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
बैठक में निर्वाचन आयोग की दिशा-निर्देशों के अनुसार सेक्टरवार साथियों को प्रहरी की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में प्रमुख रूप से
बंटी यादव (राष्ट्रीय सचिव, लोहिया वाहिनी),
अशोक अंबेडकर (राष्ट्रीय सचिव, बाबा साहब वाहिनी),
अमन सूर्यवंशी (जिलाध्यक्ष, समाजवादी बाबा साहब वाहिनी),
अरविंद कुमार यादव (जिलाध्यक्ष, समाजवादी शिक्षक सभा),
मुन्नालाल कठेरिया (अध्यक्ष, विधानसभा बाबा साहब वाहिनी),
दुर्वेश जाटव (जोन प्रभारी),
तथा मानसिंह यादव, अनिल कुमार जाटव, कमलेश कुमार, प्रदीप यादव एडवोकेट सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया।

