सत्य साईं बाबा की 100वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
मुनिगुड़ा। अंबाडाला की लोकल सत्य साईं सेवा समिति ने रविवार को सत्य साईं बाबा की 100वीं जयंती बड़े हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाई। जयंती उत्सव से पहले आठ दिनों तक समिति द्वारा विभिन्न जनकल्याण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
प्रतिदिन सुबह ओमकार मंत्र, सुप्रभातम उच्चारण और भजन कार्यक्रम हुए। आठ दिवसीय उत्सव के दौरान ब्लड डोनेशन कैंप, मेगा हेल्थ सर्विस कैंप और प्रेम उद्दानम जैसे कई सामाजिक कार्य संचालित किए गए।
जयंती के मुख्य दिन 23 तारीख को समिति परिसर से एक भक्ति जुलूस निकाला गया, जो पूरे अंबाडाला शहर की परिक्रमा करता हुआ गुजरा। भजनों व मंत्रोच्चारण से पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
प्रेम सिंह, मुनिगुड़ा से

