कंपिटेंट पब्लिक स्कूल, सीबीगंज में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर गायन प्रतियोगिता आयोजित
बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद बृजपाल बरेली के तत्वावधान में कंपिटेंट पब्लिक स्कूल, सीबीगंज के सभागार में “वंदे मातरम” गीत की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भव्य गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मधुर स्वरों में प्रस्तुतियाँ देकर पूरे सभागार को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया।
प्रतियोगिता दो वर्गों में संपन्न हुई—
बालिका वर्ग: 15 छात्राओं ने प्रतिभाग किया
बालक वर्ग: 14 छात्रों ने भाग लिया
प्रतियोगिता के परिणाम
बालिका वर्ग
• प्रथम स्थान – हुमैरा
• द्वितीय स्थान – सारा आज़म (कक्षा 8)
• तृतीय स्थान – अनाबिया (कक्षा 7)
बालक वर्ग
• प्रथम स्थान – फरहान (कक्षा 6)
• द्वितीय स्थान – आदर्श (कक्षा 9)
• तृतीय स्थान – आरव गंगवार (कक्षा 6)
विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि साहित्य भूषण डॉ. सुरेश बाबू मिश्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बी.के. शर्मा, उमेश चंद्र गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, प्रवीण कुमार शर्मा एवं वी.सी. दीक्षित ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
निर्णायक मंडल में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती नूतन सिंह, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिला मंत्री विमलेश चंद्र दीक्षित एवं प्रोफेसर विनीता सिंह शामिल रहीं।
कार्यक्रम के दौरान परिषद के प्रांतीय कोषाध्यक्ष उमेश चंद्र गुप्ता ने भावपूर्ण स्वर में सम्पूर्ण “वंदे मातरम” गीत प्रस्तुत किया, जिससे सभागार में तालियाँ गूंज उठीं।
विद्यालय की शिक्षिकाओं कीर्ति नागाइच, प्रियंका मिश्रा और संतोष शर्मा ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का संचालन कुशाग्र (कक्षा 12) और प्रेरणा भारद्वाज (कक्षा 12) ने किया।
अंत में उप प्रधानाचार्या नूतन सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

