जंतर मंतर पर पुरानी पेंशन बहाली धरने में शामिल हुए गोरखपुर के सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारी
गोरखपुर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच, जनपद गोरखपुर के सैकड़ों शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारियों ने 25 नवंबर को नई दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित पेंशन शंखनाद महारैली में सहभागिता दर्ज कराई। पुरानी पेंशन बहाली की मांग और नई पेंशन प्रणाली (NPS) के विरोध में यह रैली जोरदार तरीके से आयोजित की गई।
TET अनिवार्यता को बताया “काला कानून”
जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे और जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के नेतृत्व में अटेवा लगातार पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष कर रहा है।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों पर TET परीक्षा अनिवार्यता थोपना एक “काला कानून” है और रैली में इसका व्यापक विरोध दर्ज किया गया।
NPS को पूंजीपतियों का षड्यंत्र बताया
जिला उपाध्यक्ष राजकुमार और संतोष पाठक ने कहा कि NPS-OPS विवाद पूंजीपतियों का षड्यंत्र है और वे पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई में पूरी तरह अटेवा के साथ हैं।
कई विभागों का मजबूत समर्थन
अटेवा के वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि रैली को रेलवे, सिंचाई, PWD, नगर निगम, पंचायती राज, स्वास्थ्य विभाग, लेखपाल संघ, शिक्षा विभाग सहित कई विभागों से मजबूत समर्थन मिला।
रैली की अध्यक्षता सुनील कुमार दूबे ने की।
सैकड़ों लोग हुए शामिल
धरने में प्रमुख रूप से शामिल रहे:
राम सनेही, रामराज, मनोज शर्मा, अर्जुन गुप्ता, यादवेन्द्र यादव, सुनील सिंह, अनिल गुप्ता, बैजनाथ गौड़, रमेश सिंह, अवनीन्द्र सिंह, अजय कुमार भास्कर, अवधेश कुमार, अजय चौधरी, दिलीप नायक, संजय राज सिंह, रणधीर प्रताप सिंह, ओम प्रकाश मिश्र, अमित कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे।

