गिरजा शंकर अवस्थी
भारतीय किसान यूनियन चित्रकूट जिलाध्यक्ष राम सिंह राही के नेतृत्व में आज सैकड़ों किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर एकदिवसीय प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा राष्ट्रपित महोदया श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजा ।।
जिलाध्यक्ष राम सिंह राही ने बताया कि ऐतिहासिक किसान आंदोलन की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर 26 नवम्बर को देश भर में किसान और मजदूर जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन के लिए बाध्य है 26, नवम्बर 2020 को दिल्ली की सीमाओं पर शुरू हुआ संयुक्त ट्रेड यूनिट का आन्दोलन 380 दिनों तक चलता रहा जिसमें 736 किसान बलिदान हुए और भारत सरकार को तीन कॉरपोरेट परस्त काले कृषि कानूनों को निरस्त करने को मजबूर होना पड़ा किसानों की मांग पर विस्तृत चर्चा करते हुए किसानों ने आंदोलन स्थगित किया सरकार द्वारा किसानों को किए गए वादे अभी भी लंबित है
किसान राष्ट्रपति महोदया से मांग करता है कि लंबित किसानों की मांगों पर सरकार से वार्ता करे देश का किसान सरकार के इस रवैए से दुखी हैं सरकार द्वारा सभी फसलों के लिए एम0एस0पी0 सीटू प्लस फिफ्टी के साथ गारंटी खरीद हेतु कानून सभी राज्यों में पारित कराए , बिजली बिल अधिनियम 2025 तुरंत वापस लिया जाए बिजलिबका निजीकरण रोका जाए साथ स्मार्ट मीटरों पर रोक लगाई जाए 84 हजार करोड़ रुपए की उर्वरक सब्सिडी बहाल किया जाए यूरिया डी0ए0पी0 की पर्याप्त उपलब्धता कराई जाए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को समाप्त कर लसार्वजनिक क्षेत्र में फसल व पशुधन बीमा योजना बनाई जाए एन0जी0टी0 कानून एवं किसानों पर पराली कानून बनाए गए जिनको निरस्त किया जाए
हाल ही में मजूदरों को गुलाम बनाने वाले श्रम कानून संहिताएं तुरंत वापस लिया जाए सार्वजानिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण को समाप्त किया जाए मनरेगा बजट बढ़ाकर 200 दिन का काम एवं 700 रु दैनिक मजदूरी सुनिश्चित की जाए , राज्यों के संघीय अधिकारों की रक्षा की जाए मजबूत राज्य मजबूत भारत निर्माण की परिकल्पना पर कार्य किया जाए जिलाकोषध्क्ष नरेश तिवारी जिलाउपाध्यक्ष नीलकंठ द्विवेदी सदर ब्लॉक अध्यक्ष नरेश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष पहाड़ी जसवंत सिंह चौहान युवा बिंग जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह युवा विंग सदर तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह जिलामहामंत्री सिद्धार्थ विक्रम सिंह संतगोपाल भारतीय रामबरन यादव रामेश्वर सिंह शिव सिंह ज्ञान सिंह जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहें।।

