बांदा, । ग्राम पंचायत शिवहद ब्लॉक महुआ में मंगलवार को असंगठित मजदूर मोर्चा के तत्वाधान में जन जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत बाल मजदूरी, बाल विवाह, बाल तस्करी, बचपन बचाओ आंदोलन, स्वास्थ्य शिक्षा, और जीरो पवर्टी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों को श्रम विभाग से अपना रजिस्ट्रेशन कराने और इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, श्रम विभाग की सुमंगला मुख्यमंत्री आश्रित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की समस्याओं पर भी चर्चा हुई, जिनमें राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, और आवास आदि शामिल थे।इस कार्यक्रम का नेतृत्व असंगठित मजदूर मोर्चा बांदा के जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद जी ने किया, जिनका मोबाइल नंबर 7408857516 है। इस अवसर पर मोर्चा के जिला महामंत्री भगवती प्रसाद नामदेव, जिला संयोजक मंत्री शिवकुमार विमल जी, और अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित रहे। कहा गया कि अगर श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया जाएगा तो श्रम विभाग की ओर से संचालित तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ मिल पाना मुमकिन नहीं होगा। मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं। मजदूरों ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया क्या है, इस बारे में पदाधिकारियों ने कहा कि वह मुख्यालय पहुंचकर संगठन पदाधिकारियों से संपर्क करें, उन्हें तमाम जानकारियों से अवगत कराया जाएगा और श्रम विभाग में फार्म भरवाकर रजिस्ट्रेशन भी करवाया जाएगा।

