समाचार रिपोर्ट
कटी बगिया, बंथरा (लखनऊ)।
कटी बगिया क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात टल गई। मिली जानकारी के अनुसार निवासी सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी 21 नवम्बर 2025 की सुबह एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अपने घर से बाहर गए थे। इसी दौरान देर रात तीन अज्ञात चोर सफेद रंग की स्कूटी से उनके घर के बाहर पहुंचे और मुख्य द्वार का ताला तोड़कर भीतर घुसने का प्रयास किया।
हालांकि, घर के अंदर से लगे दूसरे लॉक के कारण चोर घर में प्रवेश नहीं कर सके और चोरी की वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे। चोरों द्वारा तोड़ा गया ताला प्रार्थी को आज घर लौटने पर मुख्य द्वार के पास गिरा हुआ मिला।
घटना स्थल के पास स्थित JBJ MOBILE SHOP में लगे CCTV कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में तीनों चोरों की गतिविधियाँ और उनकी सफेद स्कूटी साफ दिखाई दे रही है।
मामले की सूचना थाना बंथरा को दी गई, जहाँ रवि कान्त सिंह द्वारा रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
