बस्ती समाचार
जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर भारतीय किसान यूनियन भदोरिया संगठन के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन
बस्ती में आज भारतीय किसान यूनियन भदोरिया संगठन के पदाधिकारियों ने जनहित से जुड़े मुद्दों और अपने संगठन के पदाधिकारियों पर हो रहे कथित उत्पीड़न के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मांग पत्र सौंपा।
संगठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि यदि 8 दिसंबर तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को बाध्य होंगे।

