गोरखपुर थाना गीडा, तहसील सहजनवा,के गीडा ट्रेड शो में दवा के डॉक्टर स्टार्टअप का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अवसर पर सभी विधायकों, सांसदों और अतिथियों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
दवा के डॉक्टर स्टार्टअप फार्मेसी, जांच, कंसल्टेशन और दवा सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध।
फाउंडर एंड सीईओ डॉक्टर मनीष त्रिपाठी ने 2020 में मीरा फर्मिटी हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की।विजन लोगों की दवा सेवा और सुरक्षा को एक साथ जोड़ना।
सहयोग- बाबा जीत नारायण चंद्र फार्मेसी कॉलेज के साथ छात्रों को स्किल विकास, रोजगार और उद्यमिता में प्रशिक्षित करना।
इस स्टार्टअप का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इस अवसर पर फाउंडर एंड सीईओ डॉक्टर मनीष त्रिपाठी, सह संस्थापक पूर्व सब रजिस्टार विनोद गुप्ता व पत्नी संध्या गुप्ता व पुत्र विशाल गुप्ता (एमडी मेडिसिन) ,जीत नारायण चंद्र फार्मेसी कॉलेज के डॉक्टर श्रुति गुप्ता (एमबीबीएस), अभिनंदन चंद, तथा राजेश त्रिपाठी विधायक (चिल्लू पार ),प्रदीप शुक्ला विधायक (सहजनवा), महेंद्र पाल सिंह विधायक (पिपराइच) ,सहित कई विशिष्ट लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस स्टार्ट अप का विधिवत उद्घाटन किया और टीम को शुभकामनाएं दी।
