गाँव–क्षेत्र और पूरे बुंदेलखंड के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
बांदा ग्राम कपसा के उत्साही युवाओं के प्रतिनिधिमंडल ने आज पीपल मैन ऑफ इंडिया डॉ. रघुराज प्रताप सिंह जी से सौजन्य मुलाक़ात की। मुलाक़ात का मुख्य उद्देश्य—गाँव, आसपास के क्षेत्र तथा पूरे बुंदेलखंड के समग्र विकास और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देना रहा।बैठक के दौरान डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने युवाओं से खुलकर संवाद किया और बुंदेलखंड के भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि गाँव का विकास, पूरे क्षेत्र के विकास की नींव है।और क्षेत्र का विकास, बुंदेलखंड को नई पहचान दिलाने का मार्ग है।डॉ. सिंह ने पर्यावरण संरक्षण, बड़े स्तर पर वृक्षारोपण, जल-संरक्षण, शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और स्वच्छता पर युवाओं को सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया।
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड को हरित और विकसित बनाने में युवाओं की ऊर्जा सबसे बड़ी ताकत है।युवाओं ने भी विश्वास दिलाया कि वे गाँव, क्षेत्र और पूरे बुंदेलखंड को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के मिशन में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।इस अवसर पर यूट्यूबर एवं ब्लॉगर ललित सिंह ने डॉ. रघुराज प्रताप सिंह जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी प्रेरणा से न केवल ग्राम कपसा बल्कि पूरे बुंदेलखंड के युवाओं में नई चेतना और उत्साह का संचार हुआ है।

