सीतापुर।
152 विधानसभा क्षेत्र सिधौली में 6 दिसंबर को परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ तथा किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन, व्यक्तित्व, विचारों और संघर्षों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर का त्याग, संघर्ष, समर्पण, सद्भावना, एकता और मानवता के प्रति दृष्टिकोण आज भी समाज के लिए प्रकाश-पुंज है।
उन्होंने बताया कि बाबा साहब ने ज्ञान, विज्ञान और तर्क पर आधारित एक समतामूलक समाज की स्थापना का जो संदेश दिया, वह 5000 वर्षों से चली आ रही सामाजिक असमानताओं को चुनौती देने वाला ऐतिहासिक कदम था।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर के आदर्शों को आत्मसात करने और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

