महोली आगमन सोमवार को हुआ। वह प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज मिश्र के आवास पर पहुँचीं, जहाँ उन्होंने उनकी अस्वस्थ माता जी का हाल-चाल जाना।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए ब्रजेश शुक्ला ने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की सुनामी चल रही है, और यह मां मोदी जी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिल रहा है, जिससे गरीबों का जीवन स्तर लगातार सुधर रहा है।
2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार जैसी स्थिति यूपी में भी देखने को मिलेगी, और विपक्ष को "दहाई का आंकड़ा" तक पाना मुश्किल होगा।
अवैध एवं कच्ची शराब के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार इस पर बेहद गंभीर है। पूरे प्रदेश में अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही इस विषय पर एक और व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
कार्यक्रम में जागेश शुक्ला, सर्वेश वर्मा, जमुना मिश्रा, कौशल, ब्रजेश दीक्षित, अतुल शुक्ला, प्रकाश, अतुल अवस्थी, विवेक बाजपेई, ऋषिभ बाजपेई, श्री निवास त्रिवेदी, चंद कुमार शुक्ला, जतिन मिश्रा, चंदन सिंह, रामलखन, शिवा शुक्ला, राधामोहन पाण्डेय, श्रीश पांडे, विकास रस्तोगी, हर्षित कटियार, निहाल मिश्रा, अभिषेक दीक्षित, प्रांशु दीक्षित, नीरज मिश्रा, पवन मिश्रा, विपुल त्रिवेदी, भइया लाल मिश्रा, ओंकार अर्कवंशी, गोविंद मौर्या सहित अधिकारीगण मौजूद रहे।

