2026 ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारियाँ शुरू
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2026 के ग्राम पंचायत चुनावों की तैयारी शुरू हो गई है। वर्ष 2021 में चुने गए ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई 2026 को पूर्ण हो रहा है, जिसके मद्देनज़र पंचायती राज विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया की रूपरेखा तैयार करना प्रारंभ कर दिया है।
चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार, अप्रैल 2026 में पंचायत चुनाव कराए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस संबंध में मतदाता सूची के अद्यतन, आरक्षण निर्धारण प्रक्रिया और प्रशासनिक तैयारियों पर कार्य तेज कर दिया गया है।
पंचायत चुनाव ग्रामीण स्तर पर विकास, बुनियादी सुविधाओं और स्थानीय शासन की दिशा तय करते हैं। इसलिए इस बार भी मतदाता जागरूकता को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पारदर्शी और जिम्मेदार नेतृत्व का चुनाव हो सके।

