चित्रकूट। अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आगामी 17 दिसंबर से 20 दिसंबर 2025 तक विराट 151 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन चार दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम के रूप में संपन्न होगा।
महायज्ञ का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ के सामने, अयोध्यापुरी थाना कर्वी मार्ग, चित्रकूट में किया जाएगा। आयोजक एवं संचालक डॉ. रामनारायण त्रिपाठी ने बताया कि इस विराट आयोजन का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना का जागरण, पर्यावरण शुद्धि और विश्व शांति की कामना है।
कार्यक्रम विवरण
पहला दिन 17 दिसंबर, बुधवार दोपहर 12 बजे कलश यात्रा, सायं 4 बजे से यज्ञशाला प्रवेश, लोक कला का प्रदर्शन।
दूसरा दिन 18 दिसंबर, गुरुवार प्रातः 8 बजे से गायत्री महायज्ञ एवं प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम।
तीसरा दिन 19 दिसंबर, शुक्रवार प्रातः 8 बजे से महायज्ञ, प्रवचन एवं सामाजिक संस्कार कार्यक्रम।
चौथा दिन 20 दिसंबर, शनिवार प्रातः 8 बजे से पूर्णाहुति, दीक्षा एवं विराट संस्कार का आयोजन।
आयोजकों ने बताया कि यह यज्ञ मानसिक शांति, आत्मिक उन्नति एवं सामाजिक समरसता का संदेश देता है। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की गई है।
