बालाघाट से संवाददाता रूपेश रावते की रिपोर्ट
धान से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर मकान में जा घुसी, परिवार सुरक्षित
बालाघाट। लांजी क्षेत्र के ग्राम बोलेगांव में सोमवार रात लगभग 9 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। धान से भरी एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर बोलेगांव निवासी रेखलाल कावरे के मकान में जा घुसी। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जबकि घर को काफी नुकसान पहुंचा है।
घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के भीतर मौजूद थे, लेकिन सौभाग्य से कोई घायल नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा।
सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रक को हटाने की कोशिश की। पुलिस को भी सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

