भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित कुमार आजाद का चायल विधानसभा में स्वागत
कौशांबी। भीम आर्मी भारत एकता मिशन (पंजीकृत सामाजिक संगठन) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार आजाद के निर्देश पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित कुमार आजाद ने सोमवार को कौशांबी जिले के चायल विधानसभा स्थित ग्रामसभा गौरा का दौरा किया। विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की और पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे गांव-गांव जाकर गरीब, असहाय, निर्धन और अनाथ लोगों के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करें।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी
प्रदेश संयोजक — मुकेश कुमार आजाद
प्रदेश प्रचारक — रितेश कुमार आजाद
जिला अध्यक्ष (कौशांबी) — राजकुमार आजाद
जिला उपाध्यक्ष — डॉ. अमित कुमार आजाद
जिला महासचिव — धनंजय आजाद
चायल विधानसभा अध्यक्ष — अमरनाथ
चायल विधानसभा उपाध्यक्ष — शिव भवन बाबा
ब्लॉक अध्यक्ष (नेवादा) — अनमोल सिंह पटेल
इसके अतिरिक्त जिला, विधानसभा, ब्लॉक एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।

