कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर जनपद में पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक द्वारा सिपाहियों के तबादले बड़े पैमाने पर किए गए थे वहीं थाना गजनेर में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत रहकर 25/4/2022 से लेकर थाना गजनेर में सेवा दे रहे कांस्टेबल अंकुर अहलावत ने क्षेत्र में लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी अपनी काबिलियत के दम पर जो क्षेत्र में लोगों के साथ में कंधा से कंधा मिलाकर काम कर पुलिस विभाग का भी नाम रोशन किया वहीं अपने कंधों पर जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया तथा थाना क्षेत्र में हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए थे और व्यापारी बंधुओं व आम नागरिक के सहयोग से अपराधियों को पकड़ कर सबख सिखा कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम कराने में सफल हुए जानकारी के अनुसार अप्रैल 2022 से थाना गजनेर में ट्रांसफर होकर आए कांस्टेबल के पद पर अंकुर अहलावत ने ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया करते थे पिछले दिनों हुए ट्रांसफर होने के कारण गजनेर थाना से शिवली थाना ट्रांसफर होने के जानकारी प्राप्त होते ही व्यापार मंडल अध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल व राजेश सिंह चौहान शिवराज सिंह चौहान महेंद्र गुप्ता समरजीत सिंह चौहान बउवा सिंह अतुल अग्रवाल रोहन बाजपेई व थाना प्रभारी गजनेर जनार्दन प्रताप सिंह व एस एस आई धीरेंद्र सिंह चौकी प्रभारी मंगटा ललित कुमार यादव हेड मोहर्र महेंद्र सिंह कांस्टेबल शिवकुमार कांस्टेबल प्रतीक कुमार नरेंद्र कुमार मिश्रा आदि लोगों ने फूल माला व अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर नाम आंखों से भव्य विदाई दी जो एक यादगार भव्य विदाई रही वहीं क्षेत्र में चर्चा रही की कांस्टेबल अंकुर अहलावत बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति थे जो बहुत ही ईमानदारी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते थे

