मेजर जनरल डॉ. (इंजी.) आशु सिंह राठौड़ को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), नई दिल्ली में सलाहकार नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में राष्ट्रीय गुणवत्ता मॉनिटर (National Quality Monitor) सलाहकार के रूप में भी उनकी नियुक्ति हुई है। राजस्थान सहित राष्ट्र के लिए गौरव का विषय है।राजस्थान के नागौर जिले के गाँव लाछड़ी के मूल निवासी मेजर जनरल डॉ. (इंजी.) आशु सिंह लाछड़ी, IES, अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) एवं विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) से सम्मानित एक प्रतिष्ठित सैन्य अधिकारी हैं।वे रक्षा मंत्रालय के अधीन सीमा सड़क संगठन (BRO) में अपर महा निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए। अपने उत्कृष्ट कार्य, उच्च योग्यता और अद्वितीय अनुभव के आधार पर वे राजस्थान गौरव, समाज गौरव, मारवाड़ रत्न, क्षत्रिय रत्न सहित अनेक शीर्ष सम्मानों से अलंकृत हो चुके हैं।केंद्र सरकार में किसी सैन्य अधिकारी का इतने उच्च पद पर चयन होना वास्तव में हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।मेरा उनसे व्यक्तिगत परिचय रहा है—वे अत्यंत मधुरभाषी, कर्मठ, ईमानदार और उत्तम व्यक्तित्व वाले महान अधिकारी हैं।क्षत्रिय समाज की ओर से मेजर जनरल डॉ. (इंजी.) आशु सिंह राठौड़ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
