नई दिल्ली। स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (SLPRB) असम ने पुलिस कॉन्स्टेबल के 1715 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 16 दिसंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
पद व वेतनमान
चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 14,000 से 70,000 रुपये, साथ ही अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे।
पदों का विवरण
कॉन्स्टेबल (आर्म्ड ब्रांच – AB): 663 पद
कॉन्स्टेबल (अनआर्म्ड ब्रांच – UB): 1,052 पद
कुल: 1715 पद
शैक्षणिक योग्यता
AB (आर्म्ड ब्रांच): कक्षा 10वीं उत्तीर्ण
UB (अनआर्म्ड ब्रांच): कक्षा 12वीं उत्तीर्ण
आयु सीमा
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी।
सामान्य श्रेणी: 18 से 25 वर्ष
एससी/एसटी: 5 वर्ष की छूट
ओबीसी: 3 वर्ष की छूट
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा:
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)
लिखित परीक्षा
लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, जिनमें प्रारंभिक गणित, सामान्य अंग्रेजी, रीजनिंग, असम का इतिहास, भूगोल, राजनीति, सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स शामिल होंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। सफल अभ्यर्थियों को वाइवा के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार अपनी पात्रता की जाँच कर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करेंगे। इसके लिए व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।

