आगरा से क्षत्रिय महासंघ (रजि) आगरा में जिलाअध्यक्ष श्री राजीव कुमार सिंह सिकरवार आगरा उत्तर प्रदेश
सुखवाड़ा आश्रम के मार्गदर्शन में और श्री राधे परोपकार सेवा समिति के तत्वावधान में क्षत्रिय महासंघ भारत द्वारा पर पीड़ा हरने का किया गया विनम्र प्रयास*
बच्चों को टाफी, लड्डु और बिस्कुट पैकेट भी वितरित किये गए*
भोपाल। रविवार, 14 दिसम्बर 2025 को रायसेन रोड स्थित कोलुआ, आदमपुर पठार और आदमपुर छावनी स्थित ईंट भट्टों के मजदूरों को क्षत्रिय महासंघ भारत द्वारा श्री राधे परोपकार सेवा समिति के तत्वावधान में और सुखवाड़ा आश्रम के मार्ग दर्शन में उनकी जरुरत का सामान उपलब्ध कराया गया।
इन सामानों में मुख्य रुप से स्वेटर,साड़ियां,कनटोप, टाफी, लड्डु और बिस्कुट पैकेट शामिल थे। इस अवसर पर श्री भारत सिंह तोमर,श्री यशपाल शर्मा, श्री सोविन्द चौहान, श्री प्रमेश ठाकुर, श्री विनोद लोवंशी, श्री कार्तिक, श्री मनीष मिश्रा, श्री विशाल, श्री एम एस ठाकुर, श्रीमती सरोज तिवारी, श्रीमती माया मिश्रा, श्री बलराम डाहरे,केप्टन सुरेश सिंह परमार, श्रीमती सुशीला परमार मुख्य रुप से उपस्थित रहे।
