बरेली, 18 दिसंबर 2025
संवाददाता: शिवहरि शर्मा
अब तक न्याय समाचार
बरेली विकास प्राधिकरण के नवीन कार्यालय भवन में रामगंगा नगर आवासीय परियोजना एवं ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के विभिन्न सेक्टरों के भूखंडों तथा स्काईवे अपार्टमेंट फ्लैटों की लॉटरी ड्रा के माध्यम से लगभग 50 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा नवीन कार्यालय परिसर में रामगंगा नगर आवासीय योजना एवं ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के अंतर्गत विभिन्न श्रेणी एवं क्षेत्रफल के रिक्त भूखंडों तथा स्काईवे अपार्टमेंट फ्लैटों के आवंटन हेतु लॉटरी ड्रा का आयोजन किया गया।
लॉटरी ड्रा के माध्यम से कुल 98 आवासीय भूखंडों का आवंटन किया गया। प्राधिकरण को इन आवासीय भूखंडों के आवंटन से लगभग 50.00 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई।
इस अवसर पर श्रीमती वंदना श्रीवास्तव, सचिव, बरेली विकास प्राधिकरण, श्री शिवधनी सिंह यादव, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, श्री दीपक कुमार, संयुक्त सचिव, श्रीमती नीलम श्रीवास्तव, विशेष अधिकारी, श्री अजीत कुमार, विशेष अधिकारी, श्री ए.पी.एन. सिंह, अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

