विषयक विश्लेषणात्मक प्रयोगशाला ने अपनी परीक्षण सेवाओं के दायरे का विस्तार किया है। प्रयोगशाला वर्तमान में आयुष उत्पादों, जल एवं खाद्य पदार्थों की परीक्षण सेवाएं प्रदान कर रही है और अब चीनी (शुगर) क्षेत्र के लिए भी परीक्षण सुविधाएं शुरू कर दी गई हैं। इसके साथ ही आने वाले समय में एथेनॉल एवं डिस्टिलरी से संबंधित परीक्षण सेवाओं को भी शामिल करने की योजना है। उद्योगों में गुणवत्ता, सुरक्षा और नियामकीय अनुपालन की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रयोगशाला ने अपने तकनीकी ढांचे, उन्नत उपकरणों और गुणवत्ता प्रणालियों को और मजबूत किया है। आई सुनते हैं डॉक्टर नरेंद्र मोहन और कंपनी के जिम्मेदार लोगों ने क्या कहा।
