शासन के निर्देशों के क्रम मै जिलाधिकारी श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी जी के के द्वारा गठित टीम जिसमें जिला कृषि अधिकारी उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अपर जिला कृषि अधिकारी द्वारा जनपद के विभिन्न तहसीलों में स्थापित वर्ग प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण कर 11 उर्वरक नमूनेग्रहित किए गए जिसको परीक्षण हेतु लैब भेजा जा रहा है इसके अतिरिक्त कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण किया गया शासन की मंशा के अनुरूप कृषकों को सुगमिता पूर्वक उर्वरक उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से सतत निगरानी की जा रही है उर्वरक वितरण में अनियमित करने वाले विक्रय केंद्रों पर कठोरतम कारवाही अमल में भी लाई जाएगी। जनपद में विभिन्न कंपनियों की रैको के माध्यम से यूरिया उर्वरक की आपूर्ति कराई जा रही है। किसान भाइयों से अनुरोध है की संस्तुति के अनुरूप ही की यूरिया उर्वरक का प्रयोग करें।
निरीक्षण के दौरान प्रकाश में आने पर सिंघल खाद बीज भंडार, जगनेर का लाइसेंस निलंबित किया गया।
आज जनपद मैं इंदौरमा कंपनी की 675 मै. टन यूरिया उर्वरक प्राप्त हुआ, जिसमें से 425 निजी उर्वरक विक्री केंद्रों पर तथा 250 मै. टन साधन सहकारी समितियों पर भिजवाया गया।
*जनपद में उर्वरक की नहीं है, कोई कमी, 10480 मै०टन यूरिया 76 साधान सहकारी समितियों पर एवं 603 निजी उर्वरक विक्रेताओं के पास है
उपलब्ध है।
जिला कृषि अधिकारी।
