कार्यक्रम में दूर दराज एवं कानपुर के समस्त साधु संत उपस्थित हुए। भागवतकथा कथा व्यास आचार्य कौशल किशोर पांडे जी द्वारा सभी भक्तों को सुनाई जा रही है। आश्रम के संरक्षक कथा परिक्षित महंत भर्तानंद नैस्टिक ब्रह्मचारी जी द्वारा कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि कथा का शुभारंभ 9 दिसंबर से हुआ था एवं कथा विराम 15 दिसंबर को होगी,तत्पश्चात यज्ञ पूर्णाहुति एवं भंडारे का कार्यक्रम 16 दिसंबर को संपन्न होगा। महंत जी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश का पहला पारस शिवलिंग हमारे आश्रम में मौजूद है। निरंतर 13 वर्षों से यहां पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन संपन्न हो रहा है और इसी दौरान संत समागम का भी कार्यक्रम रखा जाता है जिसमें कानपुर के समस्त साधु संत यहां पर उपस्थित होते हैं एवं दूर दराज से भी साधु संत आते हैं।
