श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
छात्रवृत्ति योजना में पीलीभीत के छात्र-छात्राओं को राहत
तकनीकी कारणों से वंचित छात्रों को मिलेगा दोबारा मौका, जल्द खुलेगा पोर्टल
राज्यमंत्री असीम अरूण का निर्देश, सभी पात्र को मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ
पीलीभीत सूचना विभाग 17 अप्रैल 2026/शैक्षिक सत्र 2025-26 के अन्तर्गत छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना से किसी भी कारणवश वंचित रह गए छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। समाज कल्याण विभाग द्वारा जल्द ही पोर्टल को दोबारा खोला जाएगा, जिससे छूटे हुए पात्र छात्र-छात्राओं का योजना का लाभ मिल सके। समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरूण के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने आश्स्वत किया कि किसी भी योग्य छात्र को केवल तकनीकी या अन्य कारणों से छात्रवृत्ति से वंचित नहीं रहना पडे़गा। दोबारा पोर्टल खोलकर सभी पात्र छात्रों को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से छात्रवृत्ति की धनराशि सीधे उनके खातों में उपलब्ध कराई जाए, जिससे उनकी पढ़ाई जारी रह सके।
समाज कल्याण विभाग द्वारा अवगत कराया गया है कि तकनीकी कारणों नेशनल इफाॅर्मेटिक सेंटर (एनआईसी) द्वारा मास्टर फीस प्रोसेस नहीं हो सकी थी। इसके चलते कई छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। विभाग ने बताया कि इस समस्या का समाधान किया जा रहा है और जल्द ही पोर्टल दोबारा खोलकर छात्रवृत्ति खाते में दी जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई ने बताया कि पिछले वर्ष 112 से अधिक छात्रों को दोबारा खुले पोर्टल का लाभ मिला था। वित्तीय वर्ष 2024-25 में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं के तहत विभाग द्वारा पोर्टल खोला गया था। इसके माध्यम से 112 छात्रों को कुल रू. 1345461 रूपये की धनराशि प्रदान की गई थी। इन योजनाओं के अन्तर्गत अनुसूचित जाति के 47 छात्रों को रू. 364504 रूपये, सामान्य वर्ग के 65 छात्रों को रू. 980957 रूपये की सहायता प्रदान की गई है।
