जनपद सीतापुर के लहरपुर में जीत मऊ जय मां वैष्णो ग्रामीण वितरण इंडियन गैस एजेंसी पर ग्राहकों ने कालाबाजारी करने का लगाया आरोप सूत्रों से मिली जानकारी पर मीडिया टीम मौके पर पहुंची तो परेशान ग्राहकों की समस्या सुनने के लिए गैस एजेंसी पर कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं था मौके पर गैस एजेंसी पे मौजूद ग्राहक नीरज शुक्ला निवासी ग्राम रमईपुर ने बताया मैं सरकारी गैस बुकिंग नंम्बर से गैस बुक कर रहा था लेकिन बुक नहीं होता है अपनी समस्या लेकर गैस एजेंसी आया हु यह आने पर चला कि मेरे अकाउंट से मेरे बिना अनुमति के बिना DAC कोड व ओ टी पी लिए मेरे अकाउंट से पिछले महीने 13 मार्च को गई सिलेंडर किसी दूसरे को डिलीवर कर दी गई है और मुझे झूठी दिलासा दिया गया कि आप अगली बुकिंग 29 अप्रैल को गैस बुक कर सकते है गैस एजेंसी के इस रवैए से ग्राहक काफी रोस में है प्रशासन से जांच की अपील की है रसीदुन निवासी महराजनगर ने बताया मेरे गैस खाते में मोबाइल नम्बर अपडेट कराने के लिए डेढ़ माह से गैस एजेंसी के चक्कर काट रहे है लेकिन अभी तक मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हो पाया है रहीस अहमद निवासी शाहजी का पुरवा ने बताया मेरे चाचा के गैस खाते में मोबाइल नंबर अपडेट के लिए एक सप्ताह से गैस एजेंसी के चक्कर काट रहे है लेकिन अभी तक मोबाइल नम्बर अपडेट नहीं हो पाया है मनोज रस्तोगी निवासी ग्राम रमईपुर ने बताया मैं गैस बुक नहीं कर पा रहा था 7 अप्रैल 2026 को एजेंसी आकर KYC और 8 अप्रैल 2026 को मोबाइल नंबर अपडेट करवाने के बाद भी गैस बुक नहीं कर पाए 12 अप्रैल को गैस पुनः आकर गैस एजेंसी कर्मचारियों से जानकारी लिया गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने बताया व्हाट्सएप ऑनलाइन के माध्यम से आप गैस बुक कीजिए मैंने टोल फ्री नंबर ऑनलाइन व्हाट्सएप से गैस बुक करने की कोशिश की लेकिन साथ में मैसेज भी आया कि आपकी पिछले माह तारीख 12 मार्च 2026 को रिफिल हो चुकी है इसलिए 45 दिन के बाद आप 27 अप्रैल 2026 के बाद गैस बुक करें अब गैस एजेंसी सवाल के घेरे में आखिर ग्राहकों को बिना डीएससी कोड के गैस सिलेंडर डिलीवरी नहीं की जाती है जिस गैस अकाउंट नंबर में मोबाइल नंबर भी रजिस्टर्ड नहीं था केवाईसी भी नहीं हुई थी तो गैस एक माह पूर्व 12 मार्च 2026 को गैस एजेंसी गैस सिलेंडर किसको रिफिल की है ये मैसेज मैने जिम्मेदार गैस एजेंसी के कर्मचारियों से दिखाकर जानकारी किया कर्मचारियों ने बताया रिफिल गैस व्हाट्स ऑनलाइन से हो सकती है ये कोई आम बात नहीं है

