UPSC–CDS परीक्षा में 157वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर देश, परिवार और समाज का नाम रोशन किया है।उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून की प्रतिष्ठित पासिंग आउट परेड के माध्यम से सफलतापूर्वक कमीशन प्राप्त किया।मूल रूप से ग्राम बाबरा, जिला पाली राजस्थान के मूल निवासी लेफ्टिनेंट दीपेंद्र राठौड़ के पिता एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता हैं। उनकी यह उपलब्धि अनुशासन, परिश्रम और देशसेवा की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।इस गौरवशाली सफलता पर समस्त क्षत्रिय समाज की ओर से लेफ्टिनेंट दीपेंद्र राठौड़ को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल, साहसपूर्ण और यशस्वी सैन्य भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।जय हिन्द
