पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।एसपी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्षों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि फरियादियों की समस्याओं का निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।जनता दर्शन के माध्यम से पुलिस प्रशासन द्वारा आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने व उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
