बसपा की समीक्षा बैठक में एसआईआर वोटर लिस्ट पर हुआ मंथन
अमोद कुमार
बांदा। बांदा सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कनवारा मजरा टिकरी हेलुवा डेरा में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर वोटर लिस्ट को लेकर गहन चर्चा की गई तथा मंडल प्रभारी की उपस्थिति में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में बुंदेलखंड प्रभारी बल्देव प्रसाद वर्मा, मंडल प्रभारी रामशरण अनुरागी, लल्लू प्रसाद निषाद (जिला महासचिव), जिला अध्यक्ष रामसेवक प्रजापति, विनोद उर्फ बैरागी प्रजापति (भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी), दीपक कुमार वर्मा (विधानसभा प्रभारी/जोन इंचार्ज), सुखलाल बौद्ध (सेक्टर अध्यक्ष) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेबैठक के दौरान सरकार द्वारा कराए जा रहे एसआईआर के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने व काटने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। सेक्टर के सभी बीएलओ को इस प्रक्रिया के संबंध में समझाया गया तथा आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलदीप श्रीवास, अनिल कुमार चौधरी, श्याम बिहारी वर्मा, महेंद्र वर्मा, सुरेश वर्मा, अरुण कुमार अनुरागी, सिपाही लाल, कल्लू वर्मा, गरीब चंद्र अनुरागी, बरुण सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

