संवाददाता - मंडल ब्यूरो चीफ
राजीव कुमार सिंह सिकरवार
आगरा उत्तर प्रदेश
जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी के कुशल निर्देशन में उपजिला मजिस्ट्रेट फतेहाबाद सुश्री स्वाति शर्मा ने, कृषि विभाग की टीम के साथ की खाद के अवैध भंडारण पर कठोर कार्यवाही*
अवैध भंडारण में 256 पैकिट यूरिया किया सीज, संबंधित नहीं दिखा सके कागजात, लाइसेंस निरस्तीकरण व एफआईआर दर्ज कराने के दिए आदेश*
आगरा.19.12.2025.शासन एवं जिलाधिकारी महोदय आगरा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में यूरिया की काला बाजारी एवं अवैध भण्डारण के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु ,
उप जिलाधिकारी फतेहाबाद सुश्री स्वाति शर्मा जी* के द्वारा तहसीलदार फतेहाबाद की अगुवाई में टीम गठित की गयी‚ दूरभाष पर प्राप्त सूचना के आधार तहसीलदार फतेहाबाद‚ कृषि विभाग की टीम एवं पुलिस बल की उपस्थिति में आज दिनांक 19.12.2025 को तहसील फतेहाबाद क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण में पाया गया कि बाह रोड फतेहाबाद देहात पर पूर्व संचालित ढाबा के खंडहर में लगभग 256 पैकिट यूरिया अवैध भंडारित पाया गया। भंडार मालिक *मै राधे राधे खाद बीज भण्डार फतेहाबाद द्वारा बताया गया कि उक्त भंडार मेरा है जिसे साई ट्रेडर्स शमसाबाद से क्रय किया गया है। जांच में मालिक द्वारा दिखाए गए भण्डारित सूचना पूर्णतः गलत पाई गई । निरीक्षण में प्राप्त अवैध यूरिया को राजकीय कृषि बीज भण्डार फतेहाबाद में रखवा दिया गया है। पकडे हुए यूरिया के सीज की कार्यवाही‚ दुकान के लाईसेस निरस्तीकरण की कार्यवाही एवं भण्डारण कर्ता के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही पृथक से की जा रही है।

