जिला ब्यूरो शाजापुर, मध्यप्रदेश
संवाददाता: मनोज विजयवर्गीय
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति
नव-नियुक्त पदाधिकारियों का पोलायकलां में भव्य स्वागत
पोलायकलां/शाजापुर।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा शाजापुर जिले में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश एवं पूर्व विधायक कुणाल चौधरी की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह ने यह नियुक्तियां की हैं।
इस क्रम में पोलायकलां ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नरेंद्र जेसीबी तथा प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के सचिव पद पर विनोद मालवीय को नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों से नगर सहित पूरे पोलायकलां ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया।
नियुक्ति के उपरांत नगर कांग्रेस कार्यालय पर नव-नियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र जेसीबी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए नरेंद्र जेसीबी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा पार्टी के प्रत्येक निर्देश का पूर्ण रूप से पालन करेंगे।
स्वागत कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष पवन राजकुमार सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

