हंसराज वर्मा तहसील रिपोर्टर महमूदाबाद सीतापुर
महमूदाबाद सीतापुर नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत बाबा का चल रहा बुलडोजर
जैसा कि आपको लगातार अवगत करा रहे हैं, महमूदाबाद नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत महिला अस्पताल के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है।
महमूदाबाद में अवैध अतिक्रमण को लेकर एसडीएम साहब को प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई लगातार अमल में लाई जा रही है।
अभियान के दौरान एसडीएम साहब, सीओ साहब सहित प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी तथा लेखपाल मौके पर मौजूद हैं।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारी संख्या में पुलिस बल एवं प्रशासनिक दल की तैनाती की गई है।
प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी है।

