संवाददाता – मंडल ब्यूरो चीफ
राजीव कुमार सिंह सिकरवार
आगरा, उत्तर प्रदेश
ब्रेकिंग न्यूज़
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल।
मौदहा से गांव की ओर जा रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

