ब्यूरो चीफ / प्रेस रिपोर्टर
बालोद जिला, छत्तीसगढ़
रोमेद्र कुमार सोनवानी
स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति का 146वें सप्ताह भी स्वच्छता अभियान जारी
दुर्ग एवं भुवनेश्वर में चले जागरूकता कार्यक्रम
दुर्ग/भुवनेश्वर।
स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति, छत्तीसगढ़ टीम द्वारा निरंतर 146वें सप्ताह भी स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान एक ओर ग्राम नगपुरा, दुर्ग (छत्तीसगढ़) में आयोजित पंडित प्रदीप मिश्रा के कथावाचन स्थल पर तथा दूसरी ओर भुवनेश्वर (उड़ीसा) स्थित गणेश मंदिर परिसर में संचालित किया गया।
समिति के मार्गदर्शन में नगपुरा स्थित कथा स्थल पर लगातार दूसरे दिन आजीवन सदस्य भागीरथी सिन्हा के नेतृत्व में टीम द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए श्रद्धालुओं को प्रातःकाल गर्म चाय का वितरण किया गया। साथ ही स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत श्रद्धालुओं से उपयोग किए गए कप इधर-उधर न फेंकने की अपील करते हुए उन्हें एकत्र कर निर्धारित स्थान पर डंप कराया गया।
कथा श्रवण हेतु पहुंचे श्रद्धालुओं से प्रथम दिवस से अंतिम दिवस तक कथा स्थल को स्वच्छ बनाए रखने, कचरे को डस्टबिन में डालने तथा स्वच्छता नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर समिति के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने कहा कि “स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है, अतः श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण में कथा श्रवण करना चाहिए।”
आजीवन सदस्य भागीरथी सिन्हा ने कहा कि समिति स्वयं स्वच्छता का पालन कर समाज को इसके लिए प्रेरित करने का निरंतर प्रयास कर रही है।
इसी क्रम में समिति के आजीवन सदस्य चितरंजन दुर्गा देशमुख द्वारा भुवनेश्वर (उड़ीसा) के गणेश मंदिर परिसर में लगातार तीसरे दिन स्वच्छता अभियान चलाया गया, जहां स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इस संयुक्त स्वच्छता अभियान में भागीरथी सिन्हा, चितरंजन दुर्गा देशमुख, चंपा देशमुख, हामेश्वर देशमुख, हेमेंद्र साहू, गुणराज पटेल, अनुपम, अनुराग, पूर्णिमा, पीयूष देशमुख सहित अनेक नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही।

