बालोद (छत्तीसगढ़)।
सतनाम पंथ के प्रवर्तक, सत्य-अहिंसा और सामाजिक समरसता के महान संदेशवाहक गुरु शिरोमणि बाबा घासीदास जी की जयंती के अवसर पर गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नाहंदा, बोरगहन (फुण्डा) एवं फुलझर (पैरी) में भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी समारोह में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम बोरगहन (फुण्डा) में सतनामी समाज के लिए खुले मंच निर्माण का भूमि पूजन भी विधायक जी के करकमलों से संपन्न हुआ।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री निषाद ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा जी ने समाज को सत्य, एकता, भाईचारे और समरसता का अमूल्य संदेश दिया। सत्य के प्रति उनकी अटूट आस्था के कारण उन्होंने बाल्यावस्था में अनेक चमत्कार किए, जिनका समाज पर गहरा प्रभाव पड़ा। गुरु घासीदास के सात्विक जीवन, उपदेशों और जीवनी का प्रचार-प्रसार पंथी गीत एवं नृत्य के माध्यम से व्यापक रूप से हुआ, जो आज छत्तीसगढ़ की एक प्रमुख लोक विधा के रूप में पहचानी जाती है।
उन्होंने आगे कहा कि गुरु घासीदास ने समाज को सात्विक जीवन जीने की प्रेरणा दी, सत्य की आराधना के साथ-साथ सामाजिक चेतना जागृत की और तपस्या से प्राप्त ज्ञान व शक्ति को मानव सेवा में समर्पित किया।
इस अवसर पर भोजराज साहू जी (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही), रामेश्वर चंद्राकर जी (जनपद सदस्य), श्रीमती ममता सेन (जनपद सदस्य), श्रीमती राजेश्वरी पडोटी (सरपंच), श्रीमती प्रतिमा देश लहरे (सरपंच), संतराम चंद्राकर जी, रामसागर सिन्हा जी, शंकरलाल देश लहरा जी, सुनील चंद्राकर जी, सागर साहू, सुखदेव जोशी जी, लक्ष्मण कुमार जोशी जी, मनीष सेन जी, चित्रांश सहित बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

