आगरा में किसानों की समस्याओं और उनके हक की लड़ाई को लेकर शुक्रवार 19 दिसंबर 2025 को भारतीय हलधर किसान यूनियन के प्रमुख पदाधिकारियों ने हुंकार भरी। गत 18 अक्टूबर 2025 को 30 किसानों के खिलाफ दर्ज की गई FIR को पूरी तरह निराधार बताते हुए, संगठन के पदाधिकारियों ने इसे रद्द कराने के लिए सहायक अपर आयुक्त (LIU) को एक ज्ञापन सौंपा।
प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी,
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव ब्रह्मदेव इंदौलिया और प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्णगोपाल भदौरिया ने विशेष रूप से शिरकत की। उनके साथ जिला अध्यक्ष अशफाक अली, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष लवकेश सोलंकी, प्रदेश महासचिव शेरवाली और वरिष्ठ नेता ओमवीर सहित भारी संख्या में किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किसानों को किया संबोधित
ज्ञापन सौंपने से पूर्व उपस्थित पदाधिकारियों ने किसानों की एक सभा को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन किसानों की आवाज को दबाने के लिए फर्जी मुकदमों का सहारा ले रहा है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।ब्रह्मदेव इंदौलिया राष्ट्रीय सचिव,
किसान देश का अन्नदाता है। अगर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग रखने पर उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज होंगे, तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
श्री कृष्ण गोपाल भदौरिया प्रदेश अध्यक्ष जी,
18 अक्टूबर 2025 की घटना में किसानों को जानबूझकर निशाना बनाया गया है। हम न्याय मिलने तक पीछे नहीं हटेंगे।
प्रशासन को चेतावनी
जिलाध्यक्ष अशफाक अली और युवा जिलाध्यक्ष लवकेश सोलंकी ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रशासन जल्द से जल्द इन मुकदमों को वापस ले, अन्यथा किसान सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
ज्ञापन लेने के बाद सहायक अपर आयुक्त ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
