दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों के शिनाख्त पर गोरेलाल का शव भी बरामद कर लिया गया है।
डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि बीते दिनों 2 नवंबर को चौबेपुर थाना क्षेत्र में गोरेलाल नामक व्यक्ति के लापता होने की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस लगातार गोरेलाल की तलाश में इधर-उधर पूछताछ कर रही थी। ग्रामीणों और परिजनों की जानकारी के आधार पर गोरेलाल की प्रेमिका से पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ पर उसने गोरेलाल की हत्या की बात स्वीकार कर ली। बताया कि अपने भतीजे के साथ उसने गोरेलाल की हत्या की है। आरोपियों की शिनाख्त के आधार पर गोरेलाल का कंकाल शाह
