महमूदाबाद क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान नहर कॉलोनी से बन्नी और रमुवापुर तक कई स्थानों पर नहर की माइनर फटने की घटनाएं सामने आई हैं। शनिवार देर रात माइनर फटने से इसके किनारे स्थित खेतों में पानी भर गया, जिससे किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं।
स्थानीय किसान घंटों से पंप लगाकर खेतों से पानी निकालने का प्रयास कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि पानी भरने के कारण उनकी फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
सिंचाई विभाग को सुबह सूचना मिलने के बाद विभागीय कर्मचारियों ने कटान वाली जगह पर मिट्टी डालकर भराव किया। हालांकि, कुछ स्थानों पर दोबारा कटान शुरू हो गया है। फिलहाल माइनर से पानी का रिसाव थोड़ा कम हुआ है, लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि यह समस्या फिर से गंभीर रूप ले सकती है।
- माइनर फटने का असर केवल खेतों तक ही सीमित नहीं रहा। कई घरों के सामने भी पानी भर गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
vpls-96
