दिनांक: 29 जनवरी 2026 | दिन: बृहस्पतिवार
संविधान स्वाभिमान यात्रा के अंतर्गत अमर सपूतों के सम्मान में एक दिवसीय भव्य समारोह का आयोजन
देश की आन-बान-शान तथा भारतीय संविधान की गरिमा की रक्षा हेतु अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से “संविधान स्वाभिमान यात्रा – अमर सपूतों के नाम” के अंतर्गत एक दिवसीय भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी तथा संविधान के मूल्यों, एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने का संदेश जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।
आयोजकों द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि वे इस पावन अवसर पर अपना फोटो होल्डिंग में सम्मिलित कर अमर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहते हैं, तो अपना नाम, पूरा पता एवं फोटो नीचे दिए गए मोबाइल नंबर पर भेज सकते हैं।
संपर्क मोबाइल नंबर: 9454 32 52 36
आयोजन समिति के अनुसार, नागरिकों की सहभागिता से यह कार्यक्रम और अधिक गरिमामय, प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक बनेगा।
संयोजक:
राजेश कुमार सिद्धार्थ

