केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को जिले में बढ़ावा देने के लिए राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी की नई दुकान का भव्य उद्घाटन छिवलहा में किया गया।
इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शाखा प्रबंधक आदित्य वर्मा ने फीता काटकर दुकान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोग, सोलर विशेषज्ञ मौजूद रहे। यह दुकान योजना के तहत रूफटॉप सोलर पैनल की बिक्री, इंस्टॉलेशन और सब्सिडी संबंधी जानकारी प्रदान करेगी। पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत 1-3 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर 78,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलती है, जिससे घरों में हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उत्पन्न की जा सकती है।
योजना के मुख्य लाभ-
मुफ्त बिजली - घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल जीरो करें।
सब्सिडी - 3 किलोवाट तक के प्लांट पर केंद्र सरकार से सीधी सब्सिडी।
आय का स्रोत - अतिरिक्त बिजली ग्रिड को बेचकर कमाई।
पर्यावरण संरक्षण: ग्रीन एनर्जी से प्रदूषण में कमी।
उद्घाटन के दौरान ज्ञान सिंह मौर्य ने बताया कि पीएम सूर्यघर योजना के तहत बैंक आसान लोन सुविधा प्रदान कर रहा है, ताकि हर परिवार सोलर एनर्जी का लाभ उठा सके। राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी के प्रतिनिधियों ने बताया कि दुकान पर उच्च गुणवत्ता वाले सोलर पैनल, इन्वर्टर और बैटरी उपलब्ध हैं, साथ ही इंस्टॉलेशन की पूरी सेवा दी जाएगी।जिले में अब तक कई घरों में सोलर पैनल लग चुके हैं, और यह नई दुकान योजना को और गति देगी।
सलाह - योजना का लाभ उठाने के लिए pmsuryaghar.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करें ।सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल से मुक्ति पाएं और पर्यावरण बचाएं।
