प्रयागराज, सोरांव में #डॉ_भीमराव_सामाजिक_सेवा_समिति "#भीम_सेना" के तत्वाधान में #उपजिलाधिकारी सोरांव, प्रयागराज को #महामहिम राष्ट्रपति जी व #माननीय प्रधानमंत्री जी तथा #राज्यपाल व #मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को 15 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया
आपको बताते चले कि #अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग तथा अल्प संख्यक सहित बहुजन समाज के हक और अधिकार सम्बन्धित ज्ञापन था #उपजिलाधिकारी सोरांव को ज्ञापन सौंपते समय #भीम_सेना के #संस्थापक_राष्ट्रीय_अध्यक्ष_एडवोकेट_भीमराव_गौतम ने कहा कि बहुजन समाज के लोग बड़ी संख्या में भूमिहीन है जिसकी वजह से सामंत वादियों के द्वारा उनका शोषण किया जाता है, जबकि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान में दलित, आदिवासी, पिछड़े,अल्पसंख्यक समाज के जमीन पट्टा आवंटन का प्रावधान किया गया है, साथ ही साथ यह भी कहा कि जो भू माफियों द्वारा सरकारी व सार्वजनिक भूमि (जैसे तालाब,खलियान, बंजर) पर अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाय और सभी तहसीलों में सरकारी व सार्वजनिक भूमि की लिस्ट भी लगवाई जाए तथा तमाम तरह की शिक्षा पद्धति बोर्डों को बंद करके एक समान शिक्षा व्यवस्था व एक समान पाठ्यक्रम किया जाय, साथ ही साथ अधिकारी व कर्मचारी के बच्चों को भी इसी सरकारी विद्यालयों में पढ़ने की सशक्त गाइड लाइन भी जारी हो तथा
सरकारी व निजी विद्यालयों में दलित, आदिवासी, पिछड़ा तथा मुस्लिम समाज के महान पुरुषों की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करके पढ़ाया जाय और भारतीय संविधान को टेलीविजन पर प्रसारित किया जाय आगे #श्री भीमराव गौतम ने कहा कि वहीं #वकालत की रीढ़ कहे जाने वाले न्याय सेवकों, मुंशीयों, टाइपिस्टों और स्टाम्प वेंडरों व बार एसोशिएसन में कार्यरत कर्मचारियों की समस्या के लिए न्याय सेवक कल्याण बोर्ड की स्थापना के साथ ही साथ राज्य सरकार अधिवक्ताओं की सुरक्षा के #एडवोकेट_प्रोटेक्शन_एक्ट लागू करके अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाय आए दिन अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की महिलाओं होंगे
व मासूम बालिकाओं के साथ हो रहे बलात्कार, हत्याएं जातिगत भेदभाव के आधार पर जघन्य अपराधों पर अंकुश लगाते हुए बलात्कारियों का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर उन्हें फांसी पर चढ़ाया जाय और #बिहार के #मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी द्वारा हाल ही में एक समारोह में #मुस्लिम_महिला को अपने हाथों से महिला का #हिजाब खींचकर पूरे देश की महिलाओं के गरिमा को ठेस पहुंचाया गया है जिसकी भीम सेना कड़ी निंदा करते हुए यह मांग करता है कि देश की महिलाओं के सामने आकर माफी मांगे आगे पुनः श्री भीमराव गौतम एडवोकेट ने बताया कि #उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा हाल ही जारी सूचना (#लेखपाल भर्ती) 2025 में पिछड़ी जाति के 27 प्रतिशत आरक्षण को अनदेखा करते हुए निर्धारित कोटे से कम सीटे की गई है जो आयोग के इस रवैए कारण छात्रों में जनाक्रोश है और मांग करते हैं कि यथाशीघ्र पिछड़े वर्ग के आरक्षित कोटे के अनुसार सीटे आवंटित की जाए i तथा पूरे भारत में मोबाइल इंटरनेट आदि में दिखाए जा रहे अश्लील वीडियो को यथाशीघ्र बंद किया जाय साथ ही साथ मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 500 रुपया किया जाय, कोलेजियम व्यवस्था को समाप्त करके यूपीएससी प्रतियोगी परीक्षा के तहत जजों की नियुक्ति किया जाय आदि मांगे बहुजन समाज के हक अधिकारों के सम्बन्ध #भीम_सेना के #संस्थापक_राष्ट्रीय_अध्यक्ष, #भीमराव_गौतम_एडवोकेट ने कहा कि यदि उक्त समस्या का समाधान नहीं हुआ तो भीम सेना व्यापक जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे i ज्ञापन सौंपते समय #प्रदीप मौर्य,#अजीत पटेल,#नीता राज,#सुनील सरोज,#विजय निर्मल,#पप्पू कुमार सोनी,आनंद कुमार राय,मोनू यादव, सुनील कुमार गौतम, रोहित कुमार गौतम, अमरजीत गौतम,रेखा पटेल, संगीता सरोज,प्रीति विश्वकर्मा, कल्पना साहू, प्रदीप यादव आदि लोग शामिल थे i
